Ranchi: दक्षिणी छोटा नागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट के आयोजन का शुभारंभ रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने शुक्रवार को किया. इस प्रतियोगिता में रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान विभिन्न खेलों में भाग ले रहें हैं. यह प्रतियोगिता 7 से 9 नवम्बर तक चलेगा. इस अवसर पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिमडेगा एसपी, मो अर्शी एवं खूंटी एसपी मनीष टोप्पो, रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी एवम अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. विभिन्न जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारियों का 400 मीटर के दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें रांची के सिटी एसपी पारस राणा प्रथम, ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह द्वित्तीय एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय तृतीय स्थान पर रहे. खेल का समापन 9 नवम्बर को होना है.
