Patna: झुग्गियों में रहने वालों ने की थी मोतिहारी में 3 साल के बच्चे का अपहरण किया था. मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए
दंपत्ति समेत सात आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी में सीतामढ़ी जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के रूनी बलगढ़ निवासी तिलसकरी देवी, मोहनी देवी, मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नम्बर-4 के रहने वाले अमृत करोड़ी, लहसन करोड़ी, पत्नी लालपड़ी देवी, प्रकाश करोड़ी और राजेश करोड़ी का नाम शामिल है. पुलिस अपहृत बच्चा गुलाम रसुल को सीतामढ़ी जिले के बेलसंढ से सकुशल बरामद किया है. वादी मो० सहीम आलम के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध अपने पुत्र गुलाम रसुल के पकड़ीदयाल दर्जी मोहल्ला से लापता होने के आरोप में पकड़ीदयाल थाना (कांड सं0-141/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए पकड़ीदयाल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम घटनास्थल के अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जांच में बच्चा को अंतिम बार शेखपुरवा रोड में दिखा गया था. यही पर 15 अप्रैल से पहले झुग्गी झोपड़ी लगाकर घुम्मन्तू जाति के लोग रहते थे. जो बच्चा लापता होने के बाद अपना झुग्गी झोपड़ी कबाड़ कर वहां से फरार हो गया था. अनुसंधान के क्रम में 26 अप्रैल को झुग्गी झोपड़ी वालों में से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लापता बच्चा को बेलसंढ से सकुशल बरामद किया गया. आरोपी के निशानदेही पर अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि ये सभी लोग घुम-घुम कर झुग्गी झोपड़ी लगाकर कहीं-कहीं रहते है. एवं भटकते हुए बच्चे को उठाकर कहीं बेच देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *