Ranchi: सिमडेगा के बेलबा थाना पुलिस ने भारी संख्या में गौवंशीय पशु के साथ 16 तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मिखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इन्द्रों लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश विलुंग, मोहन रोहिदास और खेतरो रोहिदास का नाम शामिल है. सभी आरोपी उड़ीसा के सुन्दरगढ़ के जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले है. मौके पर से 227 गोवंशीय पशु (बैल), 12 मोबाईल और 10 टार्च पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय के वरीय डीएसपी ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बोलबा थाना क्षेत्र के पिडियापोछ, नावाटोली में बहुत सारे गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते ले जा रहे हैं, जिसका रखवाली कुछ बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा है. सूचना पर सिमडेगा एसपी के निर्देशन में मुख्यालय के वरीय डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ग्राम पिडियापोछ में छापामारी किया कर 227 गोवंशीय पशुओं को जप्त किया. एवं पशुओं की तस्करी करने वाले 16 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी से बारी-बारी से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गोवंशीय पशुओं के मालिक क्रमशः नक्का, चक्कु, मो0 नक्कु और मो0 चमन है. तथा आगे बताया कि सभी गोवंशीय जानवरों को रांची के बबलु पासवान के द्वारा उपरोक्त सभी मालिकों को दिया गया है तथा इसे गुमला मे इश्तेयाक के यहाँ ले जाना था. जिसके बाद उक्त गोवंशीय पशुओं को वधशाला में भेजा जाता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed