Ranchi: सिमडेगा के महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देखकर यौन शोषण के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. टी. टांगर थाना क्षेत्र के नितिन कोनगाड़ी करीब एक माह से फरार चल रहा था. आरोपी के विरुद्ध महिला थाना (काण्ड सं0- 06/25) 20 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. गुप्त सूचना और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया, बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
