Ranchi: जप्त मोबाईल का एनओसी भेजने के एवज में राजधानी रांची के कोतवाली में तैनात एसआई ऋषिकान्त को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. केस के अनुसंधानकर्ता आरोपी ऋषिकांत को 5,000 रुपये घुस लेते महिला थाना परिसर से रांची एसीबी की टीम ने पकड़ा है. मामले को लेकर ओम शंकर गुप्ता ने रांची एसीबी में लिखित आवेदन दिया था. जिसमे बताया गया था कि इनके विरूद्ध कोतवाली थाना (काण्ड सं0-308/24) में दर्ज मामले में कोर्ट से जमानत मिल चुका है. गिरफ्तारी के समय कोतवाली थाना पुलिस मोबाइल भी जप्त किया था. जप्त मोबाईल का एनओसी कोर्ट में भेजने के लिए अनुसंधानकर्ता ऋषिकान्त 5,000 रूपया रिश्वत की मॉग की. एसीबी ने आवेदन का सत्यापन के उपरान्त ऋषिकान्त पर लगे आरोपों को सत्य पाया. आवेदन के आधार पर एसीबी थाना (कांड संख्या 02/2025) में नामजद मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को एसीबी की टीम ने 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को महिला थाना परिसर से गिरफ्तार किया.
