Ranchi: सिमडेगा में तैनात एसआई ने महिला को रक्त देकर जान बचाने का काम किया है. सिमडेगा एसपी के निर्देशन में मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एसाई संतोष राय ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जरूरतमंद महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिस पर त्वरित पहल करते हुए एसआई संतोष राय ने रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पुलिस विभाग न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन कर रहा है. इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने संतोष राय के मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा किया है. इस अवसर पर आमजन से भी अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भाग लेकर जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में मानवता की भावना को सुदृढ़ करें.
