Patna: आरोपी को थाना से छोड़ने के आरोप में एसआई और चौकीदार सारण एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. दोनो से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. सोनपुर एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है. आरोपी एसआई टिंकु कुमार और चौकीदार गणेश कुमार पासवान दिघवारा थाना में तैनात है.
जानकारी के मुताबिक सारण एसएसपी को दिघवारा थाना में पदस्थापित एसआई टिंकु कुमार द्वारा जुआ खेलने वाले बंटी कुमार गुप्ता को पकड़कर कर थाना लाने एवं 2 लाख रूपया लेकर उसे छोड़ने के एवं अवैध बालु परिवहन को लेकरवीडियो मिली थी. जिसकी जाँच सोनपुर एसडीपीओ से करायी गयी. जाँच एवं सीसीटीवी फुटेज से पता कि दिघवारा थाना में पदस्थापित टिंकु कुमार 13 जून की रात करीब 1:49 बजे बंटी कुमार गुप्ता को थाना लाया. तथा बिना किसी सनहा, प्राथमिकी दर्ज किए 4:01 बजे पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया. थाना दैनिकी में संबंधित सनहा या कोई विवरणी भी दर्ज नहीं किया गया. वीडियो की जाँच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि टिंकु कुमार एवं दिघवारा थाना के चौकीदार गणेश कुमार पासवान की अवैध बालू परिवहन में संलिप्तता पाई गई. चौकीदार ने स्वीकार किया गया कि उसने बालू कारोबारी से एसआई टिंकु कुमार की बात करायी थी. वीडियो साक्ष्य में भी बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की पुष्टि हुई है. सोनपुर एसडीपीओ के जाँच रिपोर्ट के आधार पर सारण एसएसपी ने एसआई टिंकु कुमार एवं चौकीदार गणेश कुमार पासवान को लापरवाही, भ्रष्ट आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वही 5 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
