Ranchi: गोड्डा के महागामा थाना पुलिस ने श्याम झा पर फायरिंग मामले का उद्वेदन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद में 2 वर्ष पूर्व महिला के पति की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तारी आरोपी में महगामा थाना क्षेत्र के बनरचुवा निवासी निवेदिता देवी और मोहानी निवासी राजाराम यादव उर्फ राजू का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर गोली का खोखा व मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की रात करीब 21.45 बजे महगामा थाना क्षेत्र के ग्राम बनरचुआ निवासी श्यामा झा को गोली लगने की सूचना मिली. सूचना के बाद मौके की पहुंची पुलिस मामले की छानबीन किया. वही महागामा थाना (काण्ड सं0-89/2025) चार आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर महगामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान एवं छापामारी में नामजद आरोपी निवेदिता देवी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी महिला द्वारा उपयोग में लाये गये मोबाईल को जप्त कर तकनीकी के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त राजाराम यादव उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया. पूछ-ताछ में यह बात प्रकाश में आई की जमीन विवाद को लेकर निवेदिता देवी के पति सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या वर्ष 2023 में कर दी गई थी. इस संबंध में महागामा थाना (काण्ड संख्या-167/2023) मामला दर्ज है. पति के हत्या का बदला लेने के नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है.
