Ranchi: पलामू के इस्लामगंज स्थित अमन ऑटोमोबाइल गैरेज से नकली मोबिल के साथ दुकान मालिक को हैदरनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आऱोपी खुर्शीद आलम हैदरनगर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव का रहने वाला है. मौके पर Castrol Active Grey Colour 1 Litre का 462 पीस औऱ Castrol Power 1 Gold Colour 900 ml का 11 पीस समेत कुल 471.900 लीटर मोबिल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार लेक्सनोस आईपी कंपनी में जांच अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि हैदरनगर थाना क्षेत्र में कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल का बेचा जा रहा है. इस नकली मोबिल के विक्रय से उपभोक्ताओं को बहुत नुकसान हो रहा है एवं कंपनी का नाम भी बदनाम हो रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर लेक्सनोस आईपी कंपनी में जांच अधिकारी एवं हैदरनगर थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी कर इस्लामगंज स्थित अमन ऑटोमोबाइल गैरेज के दुकान से कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल 471.900 लीटर जप्त किया गया. एवं अमन ऑटोमोबाइल गैरेज दुकान के मालिक खुर्शीद आलम के विरूद्ध अवैध तरीके से नकली मोबिल का विक्रय करने के आरोप हैदरनगर थाना (काण्ड सं0-02/2026) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
