Ranchi: गढ़वा के फकीराडीह में सब्जी दुकानदार हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुटर समेत तीन आरोपी को भंडरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए शुटरो को एक लाख की सुपारी दी गई थी. गिरफ्तार आरोपी में भंडरिया थाना क्षेत्र के बिंदा निवासी विजय सिंह, जेठु सिंह और फकिराडीह निवासी बजरंगी चौधरी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भरठुआ बंदूक, गोली, 4 मोबाइल और दो बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मृतक एवं आरोपी सूर्यदेव चौधरी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दोनो के बीच न्यायालय में भी केस चल रहा है. मृतक दीपक चौधरी एवं सूर्यदेव चौधरी के बीच जमीन विवाद को लेकर करीब दो वर्ष पूर्व मार पीट हुई थी. सूर्यदेव चौधरी मृतक के गोतिया से करीब पाँच एकड़ जमीन खरीद किया था. जो बिना बटवारा के ही खरीद लिए था. मृतक तथा मृतक के परिजन अपने हिस्से का जमीन की मांग हमेशा करते थे परंतु सूर्यदेव चौधरी इनके जमीन पर कब्जा करना चाहता था. लेकिन मृतक एवं मृतक के पिता रामचंद्र चौधरी उक्त जमीन पर हमेशा अपना दावा करता था तो सूर्यदेव चौधरी उसके हिस्से की जमीन को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा करता था. खरीदा हुआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सूर्यदेव चौधरी ने शुटर विजय सिंह, जेठु सिंह एवं बजरंगी चौधरी के साथ मिलकर दीपक चौधरी को गोली मार दिया. इसके एवज में शुटरों को 100000 रुपया देने का तय हुआ था एवं यह भी तय हुआ था कि मृतक दीपक चौधरी साप्ताहिक बाज़ारों में जाकर दुकान लगता है जहां मौका देखकर उसकी हत्या कर देना है. शुटरों को साथ लेकर सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी कई बार मृतक दीपक चौधरी का हत्या करने के लिए रेकी किया था. 25 फरवरी को बिजका साप्ताहिक बाजार में शुटरों के साथ सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी पहुँच गए थे एवं पूरा दिन रेकी करने के बाद जब बाजार समाप्त हुआ तब मौका पाकर समान समेटने के दौरान शुटरों ने मृतक की भरठुआ बंदक में तीन छर्रा डालकर हत्या कर दी गई. एवं वहाँ से फिरार हो गया. हत्या के बाद सूर्यदेव चौधरी ने शुटर विजय सिंह को हत्या करने के एवज में 20000 रुपया मोबाइल के माध्यम से दिया था.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 25 फरवरी को बिजका बाजार में हुए गोली कांड में फकीराडीह के सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की मौत हो गई थी. मृतक दीपक चौधरी के भाई राकेश चौधरी के फर्दब्यान के आधार पर भंडरिया थाना (कांड संख्या-18/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एक छापामारी दल का गठन रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में किया गया. अनुसंधान के क्रम में दोनो शुटर विजय सिंह और जेठु सिंह के साथ बजरंगी चौधरी को को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त हथियार को गिरफ्तार शुटरों के निशानदेही पर बरामद किया गया.
