Ranchi: लीज पर लिए जमीन को बेचने और कब्जा का विरोध करने के वजह से शंभु मुंडा पर फायरिंग किया गया था. तमाड़ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो कोईजानीगुडा निवासी संजय मछुवा, रडगांव निवासी अफसर आलम उर्फ छोटू उर्फ लंगड़ा और खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के जोबला भुसुडीह निवासी रमन प्रताप बागती का नाम शामिल है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से अनुसार 16 अक्टूबर को सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो स्थित राजाडेरा में शम्मू मुण्डा के ऊपर जान मारने की नियत से फायरिंग किया गया है. जिससे शम्भू मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. इस संबंध में तमाड थाना (कांड सं०114/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान में पुलिस को पता चला कि शम्भू मुण्डा के ससुर पंचान्द सिंह मुण्डा ने संजय मछुवा को द्वारसिनी चौक पर होटल चलाने के लिये 50 डी० जमीन पाँच वर्ष के लिए लीज पर दिया था. किन्तु संजय मछुवा जमीन हड़पने के नियत से फर्जी कागजात बना लिया और लीज पर लिए गए जमीन को बेचने लगा. जिसका शंभु मुंडा विरोध करने लगा. संजय मछुवा उस जमीन को बेचने के लिये 35 लाख में सौदा तय किया था. जिसे मो० शाहिद अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, वशीम अकरम एवं सोनू खान के द्वारा खरीदा जा रहा था. जमीन खरीदने के क्रम में जमीन पर कब्जा करने के लिए शम्भू मुण्डा के द्वारा विरोध किया जा रहा था. जिसके कारण संजय मछुवा को अफसर आलम उर्फ छोटू उर्फ लगंडा एक देशी कट्टा उपलब्ध करवाया. उसके बाद संजय मछुवा, शंभू मुण्डा को जान से मारने के लिये तलाश करने लगा. 16 अक्टूबर को सोनू खान, रमन प्रताप बागती एवं संजय मछुवा एक साथ जान मारने की नियत से शम्भू मुंडा के घर घूसकर गोली मार दिया. जिससे शम्मू मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गया. अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त मो० सोनू उर्फ शाहिद अंसारी को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *