Ranchi: जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ शबनम खातून को गिरफ्तार किया है.
मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती की रहने वाली आरोपी महिला शबनम खातुन के पास से 15 पुड़िया करीब 0.88 ग्राम ब्राउन सुगर, मोबाईल और 300 रूपये नगद पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी महिला पूर्व में भी दो बार जेल जा चूंकि है.
जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर एसएसपी को मानगो थाना क्षेत्र के आजादबस्ती क्रॉस रोड न0-06 में एक महिला के द्वारा अपने घर में ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए आजादबस्ती क्रॉस रोड न0-06 से ब्राउन सुगर बेचते शबनम खातुन को 18 पुडिया ब्राउन सुगर, तीन सौ रूपये नगद एवं एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया.
बता दे कि आरोपी महिला आद्यतन अपराधी है और ब्राउन सुगर की खरीद बिकी के अपराध में पूर्व में भी दो बार जेल जा चूंकि है. और जेल से छूटकर फिर से ये ब्राउन सुगर कारोबार में जुट गई. जिस रंगे हाथ पकड़ा गया. इस संबंध में मानगो कांड (कांड सं0-141/2025) मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला के विरुद्ध मानगो थाना पूर्व से दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed