Ranchi: हजारीबाग के नगवां हवाई अड्डा समेत दो ठिकाने से सात तस्कर 40 लाख के मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में शामिल चतरा जिले के संतोष कुमार साव ब्राउन सुगर का मुख्य पैडलर है. गिरफ्तार आरोपी में कोर्रा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के रहने वाले सावन कुमार, नगवां निवासी अनिल कुमार, ईचाक थाना क्षेत्र के जमुआरी निवासी संतोष कुमार, बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगवां निवासी प्रशांत कुमार, चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज निवासी संतोष कुमार साव, योगेश प्रसाद और राजपुर थाना क्षेत्र के दुल्हा निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह का नाम शामिल है. मौके पर पर से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर, 3,51,700 रुपये नगद, दो बाईक और 6 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा बडे पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल कार्रवाई करते हुए नगवां हवाई अड्डा एवं काठी नेशन होटल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान के पहुंची. पुलिस को देख मौजूद संदिग्ध भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में सभी आरोपी के पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 351700 रुपया नकद बरामद किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि सभी लोग चतरा से ब्राउन सुगर लाकर हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर बेचने का काम करते है. इस संबंध में कोर्रा थाना (काण्ड संख्या-17/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed