Ranchi: लुट की योजना बनाते सात अपराधी को गिरीडीह पुलिस छापेमारी कर चोरी की बाइक व हथियार समेत अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी पांच दिन पूर्व गांडेय थाना क्षेत्र के भलुआ स्थिर दो घर मे डकैती की घटना को दिया था. गिरफ्तार आरोपी में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारीकादो निवासी राजु मंडल उर्फ हरिनन्दन मंडल, गिरीडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी निवासी मोतिउल रहमान, जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी गोपाल यादव, दिघारी के रहने वाले माजीद अंसारी, पोखरिया निवासी आसिफ अंसारी, बदरचुआ नाजिर अंसारी और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सूब्दूडीह निवासी सलाउद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, तीन गोली, छः मोबाईल, एक बिना नंबर का अपाची बाईक जो नारायणपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी और लुटा गया 2,900 रुपया पुलिस ने बरामद किया है. बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए गिरीडीह एसपी ने बताया कि 1 मई की रात गांडेय थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में मुन्ना मंडल एवं उमेश मंडल के घर में पाँच बाईक पर सवार करीब 10 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में गाण्डेय थाना (कांड सं0-28/2025) में मामला दर्ज किया गया था. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गठित टीम तकनीकी सहयोग एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में साथ अपराधियों को लुट की योजना बनाते हुए चोरी की बाइक एवं हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने भलुआ में हुए डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी के विरुद्ध गाण्डेय थाना (कांड सं0-31/2025) मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है.
आसिफ अंसारी के विरुद्ध ताराटांड व जामताड़ा थाना में, गोपाल यादव के विरुद्ध ताराटांड थाना, माजीद अंसारी के विरुद्ध गाण्डेय, मरगोमुण्डा, दो नारायणपुर, करौं थाना, मोतिउल रहमान के विरुद्ध गांडेय थाना, नाजीर अंसारी के विरुद्ध मरगोमुण्डा, करौं थाना, राजु मंडल उर्फ हरिनन्दन मंडल के विरुद्ध दो सरैयाहाट थाना और सलाउद्दीन अंसारी के विरुद्ध ताराटांड थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *