Ranchi: रांची के कोल्हया कनाद स्थित ग्रीड सब-स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने में शामिल सात अपराधी को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के रहने वाले रंजीत मोदी, शशि सिंह, जिदु कुमार सिंह, मो० अरमान, शुभम कुमार, रिंकु अंसारी और भदानीनगर थाना क्षेत्र के महुआ टोला लपंगा के रहने वाले शाहिद अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर तांबा तार का बंडल करीब 100 किग्रा, 7 मोबाईल, 2 टेम्पु, 2 बाईक और 12,600 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है. पावर ग्रिड में डकैती की वारदात में 15 अपराधी शामिल था. सभी अपराधियों ने पूर्व से रेकी किया था. ग्रीड स्टोर रूम से लगभग 4,00,000 रूपया अनुमानित मूल्य के कॉपर तार, 02 NVR System, 06 अर्थ स्वीच ब्लेड, Control room से 01 टोर्च एवं कर्मचारियों के पास से 13,300 रूपये लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 23-24 मार्च की रात पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोल्हया कनाद स्थित 132/33 ग्रीड सब-स्टेशन कांके में अज्ञात अपराधियों ने पावर ग्रिड के सुरक्षाकर्मियों एवं पावर ग्रिड कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस संदर्भ में सहायक परिचालक विजय कुमार के आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पिठौरिया थाना (काण्ड संख्या-27/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय-प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्यानुसार 7 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में पावर ग्रिड स्थित घटनास्थल पर 12 अपराधिक सहयोगी के द्वारा घटना की अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया. परंतु अनुसंधान के क्रम में अबतक घटनास्थल पर उपस्थित से लेकर लूट माल को खपाने, उसका परिवहन करने में कुल 15 अपराधियों की संलिप्तता पाई गई है. सभी अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व रेकी करने की बात स्वीकार की है. आरोपी के निशानदेही पर लूटे गये समान में से अधिकांश सामान बरामद किया गया है. लूटे गए कॉपर तार को अपराधियों ने रंजीत मोदी को एवं अन्य कबाड़ी दुकान को बेच दिया था. जिससे प्राप्त रकम का बंटवारा आपस में किया गया था. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है. जिदु कुमार सिंह और शाहिद अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध नामकुम थाना में एक मामला दर्ज है.
