Patna: कॉवरिया के भेष में पटना स्टेशन पर यात्रियों का मोबाईल एवं ज्वेलरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना समेत सात अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन क्लीन के तरह आरपीएफ और जीआरपी ने ये कार्रवाई की है.
गिरफ्तार आरोपी में पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले मो० शानु, सीआईडी गली बरकोठी करबिगहिया के रहने वाले सूरज कुमार, नदी थाना क्षेत्र के जेठुली वार्ड नं0-04 के रहने वाले गणेश कमार, बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी छोटन कुमार, उदरामापुर पटना सिटी के रहने वाला हर्षित कुमार, गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के सुनील राजभर, नालंदा जिले के इसलामपुर थाना क्षेत्र के इचहौस निवासी विजय कुमार और अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के गहरपुर निवासी राजू कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर आधा दर्जन मोबाइल एवं एक सोने का मंगलसूत्र पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन क्लीन के तहत रेल परिक्षेत्र में सरगना मो० शानु, विजय कुमार समेत सात अपराधी को गिरफ्तार किया गया. मोबाईल चोरी, सोने के समान, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों के रोकथाम के लिए पटना रेलवे स्टेशन जं० पर जीआरपी एवं आरपीएफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इसी क्रम में पटना जं० प्लेटफार्म सं0- 6-7 के पूर्वी छोर पर सात आरोपी में से एक दो को कावरियों के वेष में संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जो पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा. संदेह होने पर आरोपी को घेराबंदी कर सभी आरोपी को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में चोरी का एक सोने का मंगलसूत्र व 6 विभिन्न कम्पनीयों का मोबाईल बरामद किया गया. बरामद सभी मोबाईल के बारे में पुछने पर बताया गया की ट्रेनों में हमलोग कांवरिया के भेष बनाकर यात्रियों से चोरी किये है. इस संबंध में रेल थाना पटना जं० (कांड सं0-590/25) में मामला दर्ज किया गया है.
सभी आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed