Ranchi: जमशेदपुर के सबिना कॉलोनी स्थित मकान से गैगस्टर मनीष सिंह का गुर्गा समेत सात अपराधी को गोलमुरी थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के रहने वाले शेख नुमान, गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू डीएस के रहने वाले शेख फैज, ख्वाजा कॉलोनी के रहने वाले मो चाँद शेख, हिन्दु बस्ती के रहने वाले शुभम कोहली उर्फ अनमोल कोहली, मो० जुनैद रजा, सबिना कॉलोनी के रहने वाले परवेज आलम और सरायकेला-खरसावां जिले क कपाली थाना क्षेत्र के डागुडीह निवासी मो जिशान उर्फ जीशू का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल तीन गोली के साथ, 2 ई सिगरेट, स्कॉर्पियो (JH05DN-2226), बेस बैट, लोहे का चापड, जंग लगा भुजाली, 22500 रू० नगद और चाकू पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सबिना कॉलोनी के म०नं0-1360 में अपराधियों द्वारा हथियार से लैस होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की सूचना पर एक छापामारी दल का गठन गोलमुरी थाना प्रभारी, गोलमुरी के नेतृत्व में किया गया. सूचना कार्रवाई करते हुए सबिना कॉलोनी के म0नं0-1360 का घेराबन्दी कर छापामारी के दौरान पकड़े गए सात आरोपी बैठे मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर ही सभी को दबोच लिया गया. तलाशी के क्रम में ई-सिगरेट, देशी पिस्टल, गोली, स्कॉर्पियो समेत अन्य सामान बरामद किया गया. इस संबंध में गोलमुरी थाना (काण्ड संख्या-21/26) में मामला दर्ज किया गया है. शेख नुमान, शेख फैज, मो चाँद शेख, शुभम कोहली उर्फ अनमोल कोहली, मो० जुनैद रजा, परवेज आलम और मो जिशान उर्फ जीशू का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में दो दर्जन अधिक मामले दर्ज है.
