Ranchi: पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात पलामू जिले नावाजयपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को खाने में जहर मिलाया, फिर अपनी ओढ़नी से गला घोंटकर दर्दनाक मौत दी. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला पिंकी कुमारी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के ही कतरी का रहने वाली है. आरोपी महिला के पास से खून लगा ओढ़नी, उल्टी के चिन्ह मिले कपड़ा और आरोपी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार क सूचना प्राप्त हुई कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कतरी में पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ग्राम कतरी स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तो मृतक पंकज कुमार यादव का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था तथा उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी. स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि पति-पत्नी दोनों कमरे के अंदर बंद थे. दरवाजा खुलवाने पर अंदर मृतक का शव मिला. घटनास्थल निरीक्षण के दौरान शव के पास एक कपड़े पर उल्टी के चिन्ह पाए गए तथा एक ओढ़नी पर खून जैसे धब्बे पाए गए. मृतक की पत्नी पिंकी कुमारी उर्फ मधु से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी. इसी कारण उसने भोजन में सल्फास की गोली मिलाकर पति को खिला दिया. जब पति की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा, तो उसने अवसर का लाभ उठाकर अपनी ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में मृतक के पिता सत्येन्द्र यादव के लिखित आवेदन के आधार पर नावाजयपुर थाना (कांड संख्या 15/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिंकी कुमारी को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

बेटे के जन्मदिन पर हुई थी मारपीट

पिंकी कुमारी की शादी वर्ष 2024 में पंकज कुमार यादव से हुई थी. पिंकी कुमारी अधिकांश समय अपने मायके में रहती थी. हाल ही में उसके एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन भी मायके में मनाया गया था, जहां मृतक के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी. बताया जाता है कि पिंकी देवी का अपने मायके में ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध है. इसी प्रेम संबंध को लेकर पति की हत्या की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed