Ranchi: ईद व सरहुल को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं. उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिया है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है. वही हजारीबाग, गिरीडीह, जमशेदपुर व रांची में विशेष चौकसी रहेगी. इस चारो जिलों में रैप को भी तैनात किया गया है. विशेष सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति 29 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए की गई है. डीजीपी के आदेश ओर आईजी अभियान ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. पुलिस कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त किया जाएगा.

सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले को न सिर्फ चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, बल्कि आरोपी के विरुद्ध सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी. किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed