Ranchi: गुवा थाना क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान के लिए निकले सुरक्षाबलों ने 20 किलो और 5 किलो का IED रिकवर किया. सर्चिंग पर निकले जवान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया. IED रिकवर कर बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया. चाइबासा में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 25 लाख के इनामी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना मिली. सूचना और सोमवार को सुरक्षाबलों का एक संयुक्त अभियान गुवा थाना के आस-पास शुरू किया गया. सर्च अभियान के दौरान गुवा थाना क्षेत्र के नगुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
