Ranchi: चाइबासा के जंगल मे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पांच बंकर ध्वस्त किया है. नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित वन क्षेत्र कुलपाबुरू के जंगल में 5 नक्सली बंकर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया. इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.
