Ranchi: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की प्रक्रिया आज संपन्न हुई।. समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाचीन पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्क्रुटनी की गई. स्क्रुटनी के दौरान प्रस्तुत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिसमें दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से संबंधित विवरणों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गयी. जांच के उपरांत मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 19 अभ्यर्थी योग्य पाए गए.
मेयर पद के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं
- रमा खलखो
- सुनील फकीरा कच्छप
- देवी दयाल मुण्डा
- कथरीना तिर्की
- सोनू खलखो
- राजेन्द्र मुण्डा
- सुजाता कच्छप
- विनोद कुमार बड़ाईक
- संजय कुमार टोप्पो
- प्रवीण कच्छप
- सुमन कांत तिग्गा
- अजीत लकड़ा
- किरण कुमारी
- सुरेंद्र लिंडा
- रौशनी खलखो
- रामशरण तिर्की
- सुजीत कुमार कुजूर
- सुजीत बिजय आनंद कुजूर
- बीरू तिर्की
निर्वाचन से संबंधित आगामी प्रक्रिया, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी. निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं. सभी अभ्यर्थियों आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई है.
