Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सारण जिला प्रशासन सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के लिये सोमवार को छरका मंडल कारा का निरीक्षण किया. सारण डीएम अमन समीर एवं एसएसपी डॉ० कुमार आशीष के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, जेल कर्मियों की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अन्य आंतरिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीपीओ, सदर-1 के एसडीपीओ, यातायात डीएसपी, डीएसपी साईबर, भगवानबाजार थानाध्यक्ष अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिये जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही पर अंकुश लगाना था.
