Patna: ड्यूटी में लापरवाही, आदेश का उल्लंघन व निर्धारित लक्ष्य से कम कांड निष्पादन पर 72 अनुसंधानकर्ताओं के वेतन पर रोक लगा दिया गया है. गोपालगंज एसपी के से कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिला के विभिन्न थानों में पदस्थापित 72 अनुसंधानकर्ताओं ने अलग-अलग कारणों से कांड निष्पादन निर्धारित लक्ष्य से कम किया था. एवं न्यायालय में विभिन्न कारणों से कांड दैनिकी ससमय प्रस्तुत नहीं किया गया. कार्य का निर्वहन में लापरवाही व वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया गया है. इस परिस्थिति में 72 अनुसंधानकर्ताआ के वेतन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दिया गया है.
