Ranchi: साहेबगंज पुलिस ने विश्वनाथ प्रसाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. रिश्ते का पोते आईआरबी जवान ही मास्टरमाइंड था. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के तालबन्ना निवासी जवान सुमित कुमार गुप्ता, दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के हटिया टोला के रहने वाले सोहित कुमार राउत और बिहार के मधेपुर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के दमुआ टोला के रहने वाले अमन कुमार जयसवाल का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, चार गोली, लूटा गया दो मोबाईल, 124000 रुपया नगद, सोने का अंगुठी, चेन, मंगलसुत्र, मृतक का पासबुक, एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड, साईबर अपराधी के 5 मोबाईल समेत 7 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मास्टमाइंड सुमित कुमार गुप्ता दमन नाम के ऑनलाईन गेमिंग खेलने के काफी शौकिन है, जिसके कारण करीब 50 लाख का कर्ज हो चुका था. जिसको वापस करने का दवाब आ रहा था. करीब 6 माह पूर्व सुमित कुमार गुप्ता के परिवार के कहलगाँव की पैतृक सम्पत्ति बिक्री हुई थी, जिसमें मृतक को काफी पैसा मिला था. घटना के बाद साईबर अपराधी सोहित कुमार राउत पैसा निकालने का हर संभव प्रयास किया लेकिन पुलिस मृतक के सभी खाता को बंद करा दिया. इस वजह से पैसा नहीं निकाल पाया. सोहित कुमार राउत के निशान देही पर मृतक विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता का बैंक से सम्बन्धित सभी दस्तावेज एवं दो मोबाईल, सुमित कुमार गुप्ता एवं अमन कुमार जयसवाल के निशानदेही पर लूटा गया जेवर, पैसा और अमन कुमार जयसवाल के घर एवं ससुराल से तथा घटना में प्रयुक्त पिस्टल को साहेबगंज स्थित मालगोदाम के पास से गड़ा हुआ बरामद किया गया. पिस्टल बरामदगी को लेकर अलग से टाउन थाना (काण्ड सं० 197/25) में मामला दर्ज किया गया है.

लातेहार के बोदा पिकेट में प्रतिनियुक्त जवान ने लूटपाट के दौरान दिया घटना को अँजाम

मिली जानकारी के अनुसार 1-2 दिसंबर की रात टाउन थाना क्षेत्र के तालबन्ना में विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की उसके घर में लूट-पाट के क्रम में हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पुत्री ज्योति कुमारी गुप्ता के फर्दबयान के आधार पर टाउन थाना (काण्ड संख्या 196/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता तालबन्ना स्थित मकान के अपने हिस्से के दूसरे तल्ला पर अकेले रहते थे. वही पुत्री ने पुलिस को बताया कि पिताजी के पास सोने का गहना जेवर, नगदी रूपया, मोबाईल, बैंक से सम्बन्धित कागजात कमरे में नहीं है. पुलिस घटनास्थल का बारिकी से छानबीन किया. तकनीकी टीम, फॉरेसिंक टीम, डॉग स्कॉअर्ड सभी का सहयोग से दुमका जिला स्थित जरमुण्डी के साइबर अपराधी सोहित कुमार राउत को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि सोहित कुमार राउत को सुमित कुमार गुप्ता ने विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की हत्या एवं लूट कर दो मोबाईल एवं बैंक से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एटीएम उपलब्ध कराया गया था. और बताया कि इसमें काफी पैसा है. जिसका निकासी करना है. जिसमें आपको भी हिस्सा मिलेगा. साइबर अपराधी सोहित कुमार राउत के निशानदेही पर सुमित कुमार गुप्ता को उसके घर से हिरासत में लिया गया. सुमित कुमार गुप्ता ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि आईआरबी-8 के जवान अमन कुमार जयसवाल के साथ मिलकर अपने चचेरे दादा विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के घर लूट-पाट किया और उसकी हत्या कर दी. 2019 में आईआरबी में सुमित कुमार गुप्ता (आरक्षी संख्या 147) नियुक्त हुआ था. जिनका मुख्यालय IRB-8 गोड्डा है एवं वर्तमान में लातेहार जिला के चन्दवा थाना क्षेत्र के बोदा पिकेट में प्रतिनियुक्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed