Saharsa: सहरसा में मीरा टॉकीज के नजदीक छोटू मिश्रा हत्याकांड मामले में गश्ती पदाधिकारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी पुलिस पदाधिकारी एसआई चंद्रशेखर सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में मीरा टॉकीज परिसर में बीती रात हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए सहरसा एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर गश्ती पदाधिकारी एसआई चंद्रशेखर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.

बैखोफ बाईक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार (13 मार्च) रात बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर छोटू मिश्रा उर्फ सुजीत कुमार झा का हत्या कर दिया. मृतक छोटू मिश्रा उर्फ सुजीत कुमार झा विद्यापति नगर स्थित फकीर टोला का रहने वाला है. रात करीब 10 बजे मीरा सिनेमा रोड के पास छोटू मिश्रा को बाइक सवार अपराधियों ने करीब 12 गोली मारी है. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. सड़क पर घायल अवस्था में पड़े छोटू मिश्रा को आनन फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच किया. घटनास्थल से करीब 12 खोखे बरामद किए गए हैं. मौके पर एफएसएल और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया. आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed