Saharsa: सहरसा पुलिस ने सिर कटी लाश का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रेम-प्रसंग से नाराज युवती के परिजन मृतक को शादी का झांसा देकर बुलाया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपी दर्शन यादव उर्फ दर्शन कुमार सदर थाना क्षेत्र के जरसैन वार्ड नं0-03 का रहने वाला है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त खुन लगा हुआ छूरा, बाईक, 1 देशी कट्टा, 5 गोली और 1 खोखा पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक बंगलुरु में प्राईवेट कंपनी मे मजदुर सप्लाई का काम करता था. करीब 4 वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था. इसको लेकर युवती के परिजन नाखुश थे. इसी क्रम में पूर्व से नियोजित साजिश के तहत मृतक को उनकी प्रेमिका से शादी कराने का झांसा देकर सहरसा बुलाया गया. 11 फरवरी को संध्या लगभग 4:30 बजे मृतक राजेश कुमार सहरसा पहुंचे. इस बात की मृतक के परिजन को सूचना नही थी. राजेश कुमार को शादी का प्रलोभन देकर उनकी प्रेमिका के भाई एवं उनके सहयोगियों ने सहरसा स्टेशन से सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र की ओर ले गया. जहां सुनियोजित तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.
गोली मारने के बाद काटा गया सिर, घटना में तीन आरोपी था शामिल
सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए सहरसा एसपी ने बताया कि 12 फरवरी को सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के सुरसर नदी घाट के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. इस संबंध में सोनवर्षा राज थाना (कांड सं0-26/26) में मामला दर्ज किया गया. अज्ञात शव की पहचान करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था. सतत् प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचना प्राप्ति के लगभग 12 घंटे के भीतर मृतक की पहचान डरहार थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई. मामले के उद्भेदन के लिए सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेष टीम कार्रवाई करते हुए मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी दर्शन यादव उर्फ दर्शन कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी द्वारा मृतक राजेश कुमार की हत्या अपने दो अन्य सह-अपराधियों के साथ मिलकर गोली मारने के पश्चात् सिर काटने की बात स्वीकार की गई. आरोपी के निशानदेही पर इनके घर में छुपाकर रखा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, गोली एवं बाईक बरामद किया गया. आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में घटनास्थल पर ले जाकर घटना को रिक्रीऐट किया गया. जिसके पश्चात् घटनास्थल के पास से गेहूँ के खेत में गर्दन काटने में प्रयुक्त एक खुन लगा हुआ छुरा और 1 खोखा बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
