Saharsha: सहरसा के बिहार थाना पुलिस ने शिक्षक राजकुमार पासवान हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है. वही बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली निवासी सचिदानन्द उर्फ सदानन्द पासवान बढ़ते पुलिस दबिश के वजह से न्यायालय में सरेंडर कर दिया. सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए राजधानी पटना के अलावे सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और अररिया में ताबड़तोड़ छापेमारी आरोपी को दबोचा गया है. जमीनी विवाद एवं आपसी रंजीश में शिक्षक राजकुमार पासवान की हत्या की हत्या के लिए 1 लाख की सुपारी दी गई थी. रविवार को घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि 22 मार्च को बिहरा थानाध्यक्ष को बेला बगरौली के समीप शिक्षक राजकुमार पासवान को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली. घटना की गभीरता को देखते हुए सहरसा एसपी अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. मृतक शिक्षक के पिता के बयान पर बिहरा थाना (कांड संख्या-69/25) हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
वही घटना के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए जिला आसूचना ईकाई व एसएसएल की टीम को बुलाया गया. वही एसआईटी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहरसा के अलावा सुपौल, मधेपुरा, अररिया एवं पटना में छापामारी की. तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर हत्या करने वाले नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शूटर दानीश खान व बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी सिवी कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर एक बाइक व मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. दोनों अपराधी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. और पुलिस को पुछ-ताछ में बताया कि इन्हें इनके एक अन्य साथी के माध्यम से राजकुमार पासवान की हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी. एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से राजकुमार पासवान की हत्या की गई थी.
घटना में अन्य दो आरोपी बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली निवासी महादेव शर्मा को घटना के दूसरे दिन जबकि सिकेन्द्र उर्फ सिकेन्द्र शर्मा को बीते शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. घटना में शामिल फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.
खाते समय हुए विवाद में चचेरे भाई को चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी धराया
पतरघट थाना पुलिस ने चंदन सादा हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पतरघट खड़वाना वार्ड नं०-7 के रहने वाले आरोपी राजा सादा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 28 मार्च को पतरघट थानाध्यक्ष को ग्राम पतट खड़वाना टोला वार्ड नं०-07 निवासी चंदन सादा की हत्या होने की सूचना मिली. मृतक की माँ बयान पर पतरघट थाना (कांड संख्या-44/25) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वही एसपी के निर्देश सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया. गठित टीम मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त राजा सादा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पुलिस के पुछ-ताछ में घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है. बता दे कि मृतक व आरोपी आपस में चचेरे भाई थे. 27 मार्च को खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी वजह से आरोपी अपने चचेरे भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया.
