Ranchi: रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार को सदर एसडीओ कुमार रजत द्वारा कांटाटोली-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया. एसडीओ ने संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर आमजन को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
