Ranchi: संबलपुर से बक्सर जा रहे गांजा का खेप रांची स्टेशन पर आरपीएफ ने जप्त किया है. 45 किग्रा गांजा के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. इनमे चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी का नाम शामिल हों. सभी आरोपी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले है. आरपीएफ के अनुसार रांची रेल मंडल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है. इसी क्रम में स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची तथा सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे से तीनो को पकड़ा गया. 8 बोरियों में 45 किग्रा गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये है. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया.
