Ranchi: रांची के हटिया से शराब खरीदकर बिहार ले जा रहे तीन आरोपी को स्टेशन पर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में शशांत कुमार सिंह, हिमांशु राज और आदित्य रामानुज का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 111 बोतल विभिन्न ब्रांड के शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 27400 रुपये बताया गया है. पुलिस के अनुसार रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रांची फ्लाइंग टीम और आरपीएफ हटिया ने 111 बोतलें शराब बरामद किया है. आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह शराब हटिया से खरीदी थी और इसे बिहार ले जा रहे थे. पकड़े गए आरोपितों और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है.

