Patna: रोहतास पुलिस ने पायल यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बघेला थाना क्षेत्र के करमा निवासी नकुल सिंह, दोनो पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह व उपेन्द्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, सन्टु कुमार और अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बाघा खोह टोला के रहने वाले कामेश्वर सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका पायल यादव उर्फ पूनम देवी का कई वर्षों से धमेन्द्र कुमार सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये दोनों आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे, इसी बीच धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने 20 फरवरी 2026 को पायल यादव उर्फ पूनम देवी को बिना बताये किसी दूसरी लड़की से शादी कर अपने गाँव पर ही रह रहा था. इस बात की जानकारी जब मृतिका पायल यादव उर्फ पूनम देवी को हुई तो ये धमेन्द्र कुमार सिंह के गाँव चली आई. दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की जानकारी किसी को न हो इसलिए वे अपने परिजन तथा कुछ दोस्त को लेकर पायल यादव उर्फ पूनम देवी को बाघा खोह टोला में रह रहे अपने रिश्तेदार के पास चला आया तथा रात्रि में मौका देखकर मृतिका पायल यादव उर्फ पूनम देवी को बाधार में लाकर धारदार हथियार से जख्मी कर उसकी हत्या कर दी.

कुआं से बरामद हुआ था महिला का शव

मिली जानकारी के अनुसार अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बाधा खोह के पूरब बाधार स्थित कुआं से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुआं से निकलवाया. महिला का धारदार हथियार से हत्या किया गया था. पुलिस मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात महिला के शव की पहचान के साथ मामले के उद्भेदन के लिए डिहरी-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. घटनास्थल के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा था कि उस महिला की हत्या बाघा खोह एवं उसके दक्षिण में स्थित बाघा खोह के एक टोला के बीच स्थित बाधार में एक पुआल के पूँज के पास की गई है जहाँ से खून के धब्बे एवं टुटा हुआ चुडी तथा अन्य सामान बरामद किया गया. दोनों घटनास्थलों के गहण निरीक्षण से ऐसी आशंका व्यक्त की गई कि अज्ञात अपराधी इसी दोनों गाँव के हो सकते है. गठित टीम घटनास्थल एवं उसके आसपास के गाँवों में आसूचना संकलित किया. जिसके आधार पर संदिग्ध धर्मेन्द्र कुमार सिंह पे० नकुल सिंह को हिरासत में में लेकर पूछताछ किया गया. आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया गया कि महिला का नाम पायल यादव उर्फ पूनम देवी है जो गया की रहने वाली है. जिसकी शादी अरवल जिला के किसी गाँव में हुई है तथा इसके पति अपने एक बच्चे के साथ पटना में रह रहे हैं. आरोपी ने यह भी बताया गया कि इसकी हत्या की साजिश इनके द्वारा रची गयी तथा इस घटना में इनके अलावा बाघा खोह टोला के कामेश्वर सिह, इनके भाई उपेन्द्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, इनके पिता नकुल सिंह, इनके ग्रामीण संन्टु कुमार एवं अन्य दो व्यक्ति शामिल थे. धमेन्द्र कुमार सिंह के निशानदेही पर इस घटना में संलिप्त कामेश्वर सिंह, उपेन्द्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह एवं सन्टु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. फरार दो अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. छापेमारी टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed