Ranchi: वाहन जांच के दौरान चोरी की बाईक के साथ सरायकेला खरसावाँ के आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी के अन्य बाईक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती नीचे टोला का रहने वाला रवि महतो उर्फ पतली और एलआईसी कॉलोनी के नीचे घासी राम की घर में किरायेदार सुरज सोय उर्फ डाकु का नाम शामिल है. आरोपी के पास बरामद बाईक (JH22H-2704) के अलावे अन्य तीन बाईक पुलिसन ने बरामद किया है. प
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावाँ एसपी के आदेश पर अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं संपति मूलक अपराधो की रोकथाम के लिए अपराधियों के विरुद्ध छापामारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दो संदिग्ध को चोरी के बाईक के साथ पकड़ा गया. जिस संबंध में एसपी को सूचित किया गया तथा इनके निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी की गयी. छापेमारी में सुरज सोय उर्फ डाकु के घर से दो चोरी का रखा हुआ बाईक और रवि महतो उर्फ पतली के घर सलाडीह बस्ती से चोरी कर छुपाया हुआ एक बाईक के एक अन्य साथी सालडीह बस्ती के घर से एक चोरी कर रखा हुआ बाईक बरामद किया गया. सुरज सोय उर्फ डाकु का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध आदित्यपुर, ईचागढ़, आरआईटी और कदमा थाना में सात मामला दर्ज है.
