Patna: नवादा के तुलापुर में राजद कार्यकर्ता के साथ मारपीट और प्रचार वाहन तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. मारपीट में जख्मी लोगो को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही 11 नामजद एवं 16 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
बीते बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे आरजेडी के कार्यकर्ता वारिसलीगंज थाना के तुलापुर में अपने साथ हुए मारपीट, गाली गलौज एवं प्रचार वाहन के साथ तोड़फोड़ का एक लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर 11 नामजद एवं 16 अज्ञात लोगों के विरुद्ध वारिसलीगंज थाना (कांड संख्या-562/25) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान करने में जुट गई है.
