Patna: नामांकन के बाद सासाराम से आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखण्ड पुलिस ने सासाराम पुलिस के सहयोग से उस वक्त गिरफ्तार किया जब सत्येंद्र शाह ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर निकले थे. तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. सत्येंद्र शाह के विरुद्ध झारखण्ड के गढ़वा थाना में वर्ष 2004 में दर्ज एक डकैती के मामले में वांछित था. अचानक गिरफ्तारी के बाद समर्थक आक्रोशित हो गए. करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र शाह के विरुद्ध कई मामले दर्ज है. नामांकन स्थल पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस को उनके आगमन की सूचना थी और गिरफ्तारी की योजना पूर्व में ही बना ली गई थी. गिरफ्तारी के बाद झारखण्ड पुलिस साथ ले चली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed