Patna: जदयू प्रत्याशी के परिवारिक सामारोह में शामिल होने और कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर करने का गया के विधि-व्यवस्था डीएसपी पर राजद उम्मीदवार ने आरोप लगाया है. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार विश्वनाथ यादव ने डीएसपी रवि प्रकाश पर कार्यकर्ताओं पर फर्जी निरोधात्मक कार्रवाई का भी आरोप लगाया है. साथ ही जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी एवं उनके पुत्रो के साथ व्यक्तिगत संबंध होने और उनके परिवारिक सामारोह में लगातार भाग लेने का आरोप है. गया एसएसपी मामले के जांच के लिए एएसपी को आदेश दिया. सभी बिंदुओ पर विस्तार से जाँच किया गया एवं सभी आरोपो को निरोधार पाया गया. पुलिस के अनुसार राजद उम्मीदवार का आरोप भ्रामक एवं तथ्यहीन है जो पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास मात्र है. गया पुलिस के द्वारा इसका खंडन किया जाता है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलागंज विधान सभा क्षेत्र संख्या 232 से राजद (राष्ट्रीय जनता दल पार्टी) के उम्मीदवार विश्वनाथ यादव ने गया एसएसपी को लिखित आवेदन दिया. जिसमें डीएसपी रवि प्रकाश (विधि-व्यवस्था) के उपर विश्वनाथ यादव के कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर, फर्जी निरोधात्मक कार्रवाई, जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी एवं उनके पुत्रो के साथ व्यक्तिगत संबंध होने और उनके परिवारिक सामारोह में लगातार भाग लेने का आरोप एवं अन्य कतिपय आरोप लगाया गया था. पूरे मामले का एएसपी से जांच कराया गया. सभी बिंदुओ पर विस्तार से जाँच किया गया एवं सभी आरोपो को निरोधार पाया गया.
