Patna: मधुबनी के खुटौना अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के कमरे से दो रायफल चोरी का मामले में अबतक आरोपी का सुराग नही मिला है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. मामले को लेकर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि खुटौना अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त दो होमगार्ड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीछे से कमरे का खिड़की तोड़कर चुरा लिया. मामले को लेकर केस दर्ज किया गया. एसडीपीओ फुलपरास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. आधा दर्जन संदिग्ध पूछताछ की है. पुलिस की टीम आसपास के थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जितने भी लोगो पर शक है उनसे पूछताछ की जा रही है. जो भी दोषी है जल्द उसका पता किया जाएगा. और चोरी का समान बरामद किया जाएगा.
मधुबनी के खुटौना अंचल कार्यालय से चोरी हुई थी दो रायफल
मधुबनी के खुटौना अंचल में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के कमरे से दो रायफल चोरी हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया. अज्ञात चोर प्रतिनियुक्त होमगार्ड के कमरा के पीछे की खिड़की तोड़कर दोनो रायफल को उड़ा लिया. घटना की सूचना मिलने पर खुटौना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. फुलपरास एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया. इस संबंध में खुटौना थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. फुलपरास एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम मामले की जांच में जुटी है.
