Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती जिलों के एसपी के साथ आईजी अभियान-सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ० माईकलराज एस० एसपी के साथ समीक्षा बैठक किया. शनिवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखण्ड राज्य के सीमावर्ती जिला हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहेबगंज व दुमका के एसपी के साथ व्यापक रूप से समीक्षा किया गया. बैठक के क्रम में आईजी अभियान ने बिहार, झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया. तथा अवैध शराब, मादक पदार्थ, आग्नेयास्त्र अवैध धन के अन्तर्राज्यीय संचारण की रोकथाम के लिये स्थापित किये गये इंटरस्टेट चेक पोस्ट, मिरर चेक पोस्ट के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी बिन्दुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिये निर्देश दिया. विशेषकर बिहार राज्य से सटे हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहेबगंज एवं दुमका में मिरर चेक पोस्ट सक्रिय करने, अंतर्राज्यीय वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों के बारे में संयुक्त रूप से आसूचना साझा करते हुए कार्रवाई करने को कहा है. एवं सक्रिय अंतर्राज्यीय संगठित अपराध एवं आपराधिक गिरोहों के सरगना सहित एवं उनके सदस्यों तथा झारखंड निवासी बिहार राज्य के वांछित अपराधियों के विरूद्ध संयुक्त कठोर कारगर कार्रवाई करने के लिये संबंधित जिलों के एसपी को निर्देश दिया. ताकि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.

इस बैठक में बोकारो जोन के आईजी सुनील भाष्कर,  जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट-सह-चुनाव कोषांग के डीआईजी धनंजय कुमार सिंह, एवं हजारीबाग, गढवा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहेबगंज, दुमका एसपी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *