Patna: बरौली अंचल कार्यालय से राजस्व अधिकारी को रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गोपालगंज के बरौली अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र साह पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी राजस्व अधिकारी जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-07/26) में राजस्व अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज है. अनुसंधानकर्त्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया.
