Patna: वैशाली के रघवापुर शिव मंदिर के नजदीक से रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वैशाली जिले के वैशाली अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश रौशन राम को 5,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार विनय कुमार सिंह पटना स्थित अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया कि आरोपी राजस्व कर्मचारी के द्वारा जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-119/25) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. मंगलवार को धावादल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राजेश रौशन राम को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रघवापुर शिव मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *