Patna: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से चलाया जा रहा राजस्व महा–अभियान 20 सितंबर (शनिवार) को समाप्त हो गया. इसमें लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. महा–अभियान के तहत आयोजित किए गए विशेष शिविरों में अब तक 44 लाख 42 हजार 152 आवेदन प्राप्त हुए.

सबसे अधिक आवेदन जमाबंदी में त्रुटि सुधार के लिए आए हैं, जिनकी संख्या 33 लाख 34 हजार 352 है. इसके अलावा ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए 5 लाख 68 हजार 751 आवेदन, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 2 लाख 92 हजार 020 आवेदन, जबकि बंटवारा नामांतरण के लिये 2 लाख 47 हजार 029 आवेदन शिविरों में आए हैं.

राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में संचालित किया गया. इस अवधि में जमाबंदी में सुधार और अपडेट करने के लिए चार प्रकार के काम किए जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि उपरोक्त सभी कार्य आगे बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगे. पूर्व की तरह दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed