Ranchi: गिरीडीह के गाँवा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को दाखिल-खारिज के लिए 20 हजार रिश्वत लेते किराये के घर से एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुनाईक 50,000 रुपये की मांग की थी. पहले क़िस्त के तौर पर 20 हजड घुस लेते पकड़ा गया है.
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद एसीबी के नाम से परिवाद प्राप्त हुआ, परिवादी की माँ गायत्री देवी के नाम से 18.64 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाईन आवेदन दिया गया था. परिवादी ऑनलाईन आवेदन एवं जमीन दस्तावेज के साथ मौजा सांख के हल्का न0-09 के राजस्व कर्मचारी आलोक से मुलाकात कर जमीन दाखिल-खारिज करने का अनुरोध किये, तो राजस्व कर्मचारी 50,000 रू० रिश्वत की मांग की जा रही थी. एसीबी ने सत्यापन में आरोप को सही पाकर (काण्ड सं0-08/2025) मामला दर्ज किया. शुक्रवार को आरोपी कर्मचारी शंकर त्रिगुनाईक को परिवादी से प्रथम किस्त के रूप में 20,000 रूपये रिश्वत लेते हुए भाड़े वाले घर से गिरफ्तार किया गया.
