Ranchi: हरिहर महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची के सोनाहातु थाना पुलिस ने आऱोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सोनाहातु थाना क्षेत्र के डोमाडीह निवासी क्षेत्रपति महतो और उसकी पत्नी सुलोचना देवी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर मृतक का मोबाईल, हत्या के दौरान प्रयोग किया जाने वाला खून लगा बांस का बल्ली, आरोपी का मोबाईल और प्रयुक्त खुन लगा काले रंग का दुपट्टा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वादी सोहन महतो द्वारा 3 फरवरी को अपने पुत्र हरिहर महतो की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया गया. जिसके आधार पर जांच एवं संदिग्ध दंपत्ति सुलोचना देवी एवं क्षेत्रपति महतो से आवश्यक पूछताछ के क्रम में 8 फरवरी को पता चला कि उक्त दंपत्ति एवं उनके पिता लखन महतो ने सुलोचना देवी से मृतक हरिहर महतो का अवैध संबंध होने के कारण तीन आरोपी के द्वारा षडयंत्र के तहत् मिलजुलकर 31 जनवरी को मृतक को हत्या करने की नीयत से सुलोचना देवी के द्वारा धोखे से बुलाया गया. इसके बाद लापता हरिहर महतो के सर को घर अलग कर एवं गुप्तांग को काटकर उसकी निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गांव के पीछे कांची नदी के किनारे झाड के बीच में दलदल में शव को दबाकर उपर से घुल-मिट्टी से ढंक दिया गया. सूचना के आधार पर संदिग्ध दंपत्ति की निशानदेही पर छुपाये हुये शव को निकाला गया एवं परिजनों से पहचान करवाया गया. इशके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वही घटना में संलिप्त आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *