Patna: अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. सरगना रौशन झा पहले महाराष्ट्र में रहकर सिम बेचने का काम करता था. बाद में साईबर अपराधियों को सिम कार्ड मुहैया कराने लगा. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने अपने स्वीकोरोक्ति बयान में बताया की इनके गिरोह को 5 सिम बॉक्स अंतराष्ट्रीय गिरोह के द्वारा मुहैया कराया जा रहा था. जिसे दरभंगा के तीन विभिन्न स्थलों पर स्थापित कर साईबर अपराध के धंधे को स्थापित करना था. रौशन झा पहले महाराष्ट्र में रहकर सिम बेचने का काम करता था तथा बाद में साईबर धंधे में संलिप्त लोगों को सिम कार्ड मुहैया कराने लगा. जिसके लिए उसने दरभंगा में कई लोगों को नियुक्त किया था.
बता दे कि दरभंगा में आधा दर्जन ठिकाने पर छापेमारी कर ईओयू दरभंगा पुलिस के सहयोग से सिम बॉक्स साईबर फ्रांड गिरोह का किया खुलासा करते हुए तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. इओयू की विशेष छापामारी टीम दरभंगा साइबर थाना पुलिस के सहयोग से दरभंगा जिले के आशापुर, मदारपुर, लक्ष्मी सागर एवं जेपी नगर, डोनार लेन समेत अन्य चिन्हित जगहों पर छापामारी कर किया. बहेरा थाना क्षेत्र के हवी भंवर निवासी विदु कुमार झा, अंतौर निवासी रौशन झा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सिटी थाना क्षेत्र के केतल निवासी बाँची कल्याण को गिरफ्तार किया. पुलिस मौके पर से 8 राउटर, 3 ईन्वर्टर सेट, 3 कैमरा, 4 लाख रुपये नगद 150 सिम कार्ड और 5 मोबाईल बरामद किया है.
