Patna: सिवान पुलिस ने पुलिस पदाधिकारी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए दो महिला समेत सात आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला डांसर से बाचतीच के वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी में दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी राहुल कुमार यादव, महाराजगंज थाना क्षेत्र के इनौली निवासी रंजन कुमार श्रीवास्तव, पसनौली सागर निवासी संदीप सिंह, नेपाल के बांके जिले के बोला फरारी थाना क्षेत्र के नेपालगंज निवासी इमरान अंसारी और समीर इद्रीशी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, सोने का चैन, अंगुठी एवं चाँदी का ब्रेस्लेट पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दरौंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसॉव नवकाटोला अवस्थित पिन्टु कुमार के मकान में बाहर से आकर कुछ डांसर लोग रहा करता है. डांसर की टीम में काम करने वाली एक महिला डांसर के पति इमरान अंसारी ने अपनी पत्नी को मृतक एएसआई अनिरूद्ध कुमार से मोबाईल पर मैसेज एवं बातचीत करते हुए देख लिया था, जिस कारण दिपावली के दिन डांसर के पति इमरान अंसारी, सहयोगी राहुल कुमार एवं एएसआई अनिरूद्ध कुमार के बीच बकझक हुई थी. इसके बाद डांसर का पति इमरान अंसारी एवं राहुल कुमार अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर एक षडयंत्र के तहत एएसआई अनिरूद्ध कुमार को प्रोग्राम देखने के बहाने बुलाकर सिरसॉव गांव में स्थित अरहड़ के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से बेरहमी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दिया.
बता दे कि 29-30 अक्टूबर की रात दरौंदा थाना में पदस्थापित एएसआई अनिरूद्ध कुमार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया था. मामले के उद्भेदन के लिये सिवान एसपी महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया. एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. अनुसंधान के क्रम में गठित एसआईटी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर 7 आरोपी को गिरफ्तार किया. पुछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इस संबंध में दरौंदा थाना मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर (कांड सं0-517/25) पर मामला दर्ज किया गया है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी की जा रही है.
