Ranchi: बीजेपी नेता व कारोबारी रमेश सिंह से पीएलएफआई के नाम रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे बताया गया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया. उसने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही. साथ ही धमकी दी कि संगठन के कमांडर के अलावा सदस्यों की नजर उन पर है. वह संगठन को सहयोग करें. संगठन भी आपको सहयोग करेगा. फोन करने वाले शख्स ने सहयोग नहीं करने पर उनके खिलाफ संगठन की ओर से कार्रवाई करने की धमकी तक दी. इधर, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी का पता लगा रही है. धमकी देने में प्रयोग किये गये मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. जल्द खुलासा किया जाएगा. उग्रवादी या अपराधी का ये काम है पता लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed