Ranchi: रांची के कुदलौग में जमीन विवाद में हत्या की योजना बना रहे अपराधियों ने गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हुए दो अपराधी को बालालौग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में ईटकी थाना क्षेत्र के मोरो गांव के रहने वाले हरिस अंसारी उर्फ जहुर अंसारी और कांके थाना क्षेत्र के होसिर निवासी समाउल अंसारी उर्फ साहिल अंसारी उर्फ छोटू का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक बाईक (JH01GA 0895) पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर 1 अगस्त को नीचे कुदलौग गांव के रहने वाले साधो मुण्डा को जमीन को लेकर कुछ अपराधी हत्या करने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम जब ग्राम नीचे कुदलौग पहुँची तो देखी कि दो बाईक पर चार अपराधी वहाँ पर पूर्व से मैजूद था. जिसे पुलिस टीम के पदाधिकरीयों ने रूकने के लिये बोला. इसपर अपराधियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरु कर दी. जिसके पश्चात पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग किया गया. जिसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहाँ से फरार हो गया. इस संबंध में विधानसभा थाना (कांड सं0-55/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम दोनो अपराधी को ग्राम बाला लौग से गिरफ्तार किया गया हैं.
