Ranchi: रांची निवासी पशु तस्कर को हजारीबाग में गिरफ्तार कर लिया गया है. इंटरस्टेट गो वंशीय पशु तस्करी गिरोह का पकड़े गए सदस्य लग्जरी वाहन में पशुओं की चोरी करता था. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली पुरुलिया रोड के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी अफताब कुरैशी के निशानदेही पर XUV 500 कार (JH01BN 7798) और जानवर बांधने में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को रात 1 बजे काले रंग की XUV500 कार पर गाय को लादकर चोरी करने के संबंध से विष्णगढ़ थाना (कांड संख्या 219/25) में मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए हजारीबाग एसपी ने टीम गठित किया. हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 3-4 अज्ञात लोग चार पहिया वाहन से गाय चोरी करने के लिए इधर-उधर घुम रहे है. सूचना पर छापामारी दल नरकी पुल के पास पहुँची तो देखा कि एक सफेद रंग के कार के पास 3-4 लोग खड़े है जो पुलिस वाहन को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि अफताब कुरैशी नामक आरोपी को खदेड़कर पकड़ा गया. आरोपी ने पूछताछ के क्रम में बताया कि ये अपने टीम के लोगों के साथ मवेशी चोरी करने के लिए इधर आये थे कड़ाई से पुछ ताछ के क्रम से बतलाया कि 26-27 नवंबर को ग्राम चेडरा (करोंज मोड) से अपने सहयोगियों की मदद से गया चोरी कर काला रंग की XUV 500 कार (JHQ1BN 7798) पर लादकर ले गए थे. अफताब कुरैशी के निशान देही पर XUV500 कार को बरामद किया गया. गौवंशीय पशु के इंटरस्टेट गिरोह के सदस्य अफताब कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
