Ranchi: रांची पुलिस ने करीब एक साल पुराने संजय उऱांव हत्याकांड का किया खुलासा करते हुए चार आऱोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आऱोपी गुमला जिले के रहने वाले है. मृतक का साला ही पत्नी के सहमति से भाड़े के सहयोगी के मदद से हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से झाड़ी के पास शव को फेंक दिया. गिरफ्तार आरोपी में बिनोद उरांव, पत्नी राजमुनी देवी, अमरदीप खालखो औऱ अनुप उरांव का नाम शामिल है. सभी आऱोपी गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आऱोपी के पास से दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2025 को अशोक नगर गेट नं0 – 01 के पीछे रेलवे लाईन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. इस संबंध में अरगोड़ा थाना (कांड सं0 – 29/25) में अज्ञात आऱोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में आये तथ्यों के आधार पर एसएसपी के आदेश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. 7 जनवरी 2026 को अज्ञात मृतक के शव का शिनाख्त गुमला जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के जमटी निवासी संजय उरांव के रुप में की गई. इसके बाद हत्या में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन किया गया. गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के उपरांत यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक का अपने साला की पत्नी को लेकर उनके सुसराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था जिस कारण मृतक का साला बिनोद उराँव ही अपनी पत्नी राजमुनी देवी के सहमति से भाड़े के सहयोगी अमरदीप खालखो एवं अनुप उरांव के मदद से चाकु मारकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को अशोकनगर गेट नं0 – 1 के पीछे रेलवे लाईन के किनारे झाड़ी के पास फेंक दिया.
