Ranchi: दो पिकअप में लोड प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपी को रांची के खरसीदाग ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. करीब दो-तीन माह से मछली चारा का जाली दस्तावेज के आड में प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी में बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले हरोवा थाना क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम खटरा के रहने वाले वाहन चालक-सह-मालिक शमशेर आलम गाजी, वसीरहाटा थाना क्षेत्र के मलातिपुर उत्तर पाडा के रहने वाले एनामुल हक, बसीकाट थाना क्षेत्र के केन्दुआ पोता निवासी चालक सटू विश्वास और बसीरहाट थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजू गाजी का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से प्रतिबंधित मांस लदे दो पिकअप (WB25S-5674 व WB25L-3789) और चार मोबाईल बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन उजला एवं काला प्लास्टिक से ढका हुआ है. जिसमें गो-वशीय पशु का प्रतिबंधित मांस लोड कर तस्कर बेचने के लिये दलादली के तरफ से खरसीदाग की ओर जा रही है. जिसे कोलकाता को लिए भेजा जाना है. सूचना पर मुख्यालय-1 के डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल खरसीदाग ओपी स्थित रिंग रोड़ में वाहन चेकिंग लगाया. इसी दौरान भुसूर रिंग की ओर से दो पिकऑप तेजी से आते हुए दिखाई दिया जिसे रूकने का ईशारा किया गया. लेकिन पुलिस को देख पिकअप के चालक एवं अन्य लोग रिंग रोड़ में ही वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. अपराधी से जब पुलिस पुछताछ की तो बताया कि वाहन में मुर्गी का दाना एवं मछली चारा लोड है. जिसके संबंध दस्तावेज दिखाया गया. परंतु संदेह होने पर चालक एवं खलासी को गाड़ी में बंधे हुए तिरपाल को खोल कर लदे हुए माल को दिखाने के लिये कहा गया, जिसपर वे लोग घबरा गये. छापामारी दल जब खुद से देखा तो पिकअप में गो-वंशीय पशु का मांसं लदा मिला. तब पता चला कि जाली दस्तावेज के आड़ में प्रतिबंधित गो वंशीय मांस का तस्करी किया जा रहा है. आरोपी ने पुछताछ करने पर पुलिस को बताया कि दोनों पिकऑप वाहन में लदा गो-वशीय पशु का प्रतिबंधित मांस बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज से लोड कर बंगाल के कोलकाता स्थित बारासात ले जा रहे थे. विगत कुछ माह से जाली दस्तावेज के सहारे प्रतिबंधित गो-वशीय मांस का तस्करी किया जा रहा है. इस संबंध में नामकुम (खरसीदाग ओपी) (कांड संख्या-257/25) में मामला दर्ज किया गया है.
